ED समन पर टीना अंबानी पेश नहीं, जल्द आएगा नया नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था. हालांकि, टीना अंबानी सोमवार को ED के सामने उपस्थित  नहीं हुईं

ED मनी लॉन्ड्रिंग जांच में टीना अंबानी को जल्द नया समन जारी करेगी,यह मामला न्यूयॉर्क मैनहट्टन में लग्ज़री प्रॉपर्टी की खरीद से जुड़े धन लेनदेन का है. बता दें कि उन्हें न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया था

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए हाल में एसआईटी का गठन किया है. टीम में करीब आधा दर्जन अन्य इन्वेस्टिगेटर भी शामिल हैं।  ED ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए SIT बनाई है।