माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णों के दर्शन और यात्रा को औऱ भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने को लेकर और श्रद्दालुओं को यात्रा के दौरान आनंद से भऱपूर बनाने की तैयार कर ली गयी है। माता वैष्णों देवी की यात्रा को लेकर एक अहम फैसला कल रविवार को लिया गया जिसमें श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णों देवी मंदिर और उसके आस पास के क्षेत्रों को भारत के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में से एक में परिवर्तित करने के लिए बड़े फैसले लिए गए ।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीन पहलों को मंजूरी दी
बतादें श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को आयोजित बैठक की। बैठक की अध्यक्षता श्राइन बोर्ड के चेयरमैन उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीन महत्वपूर्ण पहलों को मंजूरी दी है। इनमें मां शक्ति की आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना, विश्व भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों से प्रेरित अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो और माता वैष्णो देवी मंदिर पर एक वृत्तचित्र का निर्माण शामिल है।
बोर्ड ने रिक्त पदों को भी भरने का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। श्राइन बोर्ड ने आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को नीट परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित करने की भी अनुमति दी है।
Top Tags