पंजाब से हिमाचल जाने वालों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार ने नई टोल टैक्स की दरें जारी की हैं और एंट्री टैक्स में करीब दोगुना बढ़ोतरी किया है. हिमाचल प्रदेश मौजूदा समय में गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे में सरकार ने आय बढ़ाने के लिए यह इजाफा किया है. हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यो से आने वाले वाहनों की एट्री फीस में 30 से 230 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है
दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की एंट्री फीस बढ़ा दी है। एंट्री फीस 1 अप्रैल से लागू होगी और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नई दरों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों के सैलानियों को हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए अब छोटे वाहनों के लिए अब 170 रुपए शुल्क लिया जाएगा, जबकि पहले यह 70-110 रुपए था। बड़े हैवी वाहनों का शुल्क 900 रुपए तय किया गया, मिनी बस के लिए शुल्क 320 रुपए, सामान्य बस/ट्रक 570 रुपए होगा।
हिमाचल प्रदेश के वाहनों के लिए यहां पर कोई एंट्री टैक्स नहीं लगता है और उन्हें फ्री में एंट्री मिलती है. अब इस राज्य एंट्री टैक्स बैरियर पर फास्ट टैग भी लगाए जाएंगे. वहीं सरकार ने इस नीति में पहली बार छह प्रमुख बैरियरों को फास्टैग से जोड़ने का भी निर्णय लिया है। उधर, नंगल और आसपास के गांवों के लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। वही स्थानीय लोग सरकार से इस बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करने और शुल्क को पहले जैसी दर पर लाने की मांग कर रहे हैं।
Top Tags