शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के पूजा के लिए जाना जाता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा किस तरह से की जाती है और इसके नियम क्या हैं अगर आपका स्वास्थ सही है औऱ आप व्रत रख सकते है तो आप माता का व्रत भी रखीये जिससे माता की कृपा बनी रहेगी।
शुक्रवार पूजा विधि
माना जाता है शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सुबह स्नान किया जाता है. इसके बाद लाल रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. पूजा के दौरान मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को लाल रंग का तिलक यानी रोली लगाया जाता है. साथ ही माता को लाल रंग का फूल चढ़ाया जाता है.माता को कमल का फूल प्रिय है। इसके बाद मां लक्ष्मी को धूप-दीप दिखाया जाता है. मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, लाल चुनरी, सिंदूर और चूड़ियां अर्पित की जाती हैं. मां लक्ष्मी को चावल के खीर का भोग औऱ मिश्री का भोग लगाया जाता है. चावल की पोटली बनाकर उसे हाथ में लेकर मां लक्ष्मी के मंत्र “ओम् श्रीं श्रीये नम:” का 108 बार जाप किया जाता है. इसके बाद शुक्रवार कथा का पाठ करके मां लक्ष्मी की आरती की जाती है.
माता लक्ष्मी के पति भगवान विष्णु है इसलिए इनकी भी पूजा की जाती है इस तरह आप माता लक्ष्मी को खुश कर सकती है।
Top Tags