इजराइल-अमेरिका और इरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे तौर पर आम आदमी की रसोई पर दिखने लगा है। पंजाब और चंड़ीगढ़ में भी इसका असर दिखाई पड़ने लगा है, वही रसोई गैस आपूर्ति को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। अब गैस एजेसिंयों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एलपीजी के दो कनेक्शन हैं तो 30 दिन के भीतर नई बुकिंग नहीं होगी।
घरेलू सिलेंडर की बुकिंग में भी लोगो को दिक्कत आने लगी है, लगातार बुकिंग होने से बुकिंग का सर्वर ड़ाउन हो गया है जिस के कारण लोगो के पास OTP नही आ सका, जिसके वजह से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब के लुधियाना,खड़र, मोगा जालंधऱ में लोगो को LPG के साथ साथ पेट्रोल डीजल के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर में पेट्रोल पंप अचानक बंद कर दिया गया लेकिन कुछ समय बाद लोगो को पेट्रोल दिया जाने लगा पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कुछ टेक्निकल प्रॉबल्म के वजह से ऐसा किया गया था, चंडीगढ़ में सेक्टर 25 में गैस एंजेसी पर ताला लगा दिया गया लोग बाहर खाली सिलेंड़र ले कर खड़े रहे लेकिन आखिर में उनको खाली सिलेंडर ले कर घऱ जाना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए CM मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि पंजाब में कही पर भी गैस और पेट्रोल को लेकर कोई कमी नही आने दिया जाए। ब्लैक में सिलेंड़र बेचने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाए।
Top Tags