चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: पंजाब सरकार की Zero Tolerance नीति के तहत Punjab Vigilance Bureau ने गांव देवीनगर (अभरावां) के सरपंच गुरचरण सिंह को 50,000 रुपये की रि/श्वत मांगने के आरोप में गि/रफ्ता/र किया है। यह कार्रवाई Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्र/ष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह गि/रफ्ता/री मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सरपंच ने शिकायतकर्ता का जब्त ट्रैक्टर थाना बनूर से छुड़वाने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
यह सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की थी, जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मामले में आरो/पी के खिलाफ भ्र/ष्टा/चार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, एसएएस नगर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Top Tags