मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर टिका बजट..1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री पेश करेंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा । यह बजट मध्यम वर्ग को लेकर तैयार किया गया है , बजट से मध्यमवर्गीय लोगो को काफी उम्मीद है। बजट भाषण आम लोगों और कारोबारियों समेत वित्तीय बाजारों के लिए बेहद अहम माना जाता है।

इसमें सरकार की बड़ी नीतियों, टैक्स में संभावित बदलावों और देश की आर्थिक वृद्धि व महंगाई को लेकर संकेत मिलते हैं। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है. यह न केवल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार रेकॉर्ड 9वां बजट होगा।

बजट कल सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा

यह बजट संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इसमें सैलरीड क्लास के लिए टैक्स में फिर से कोई राहत मिल सकती है। वहीं इंडस्ट्री को भी जीएसटी में राहत मिलने की कुछ उम्मीद है आम आदमी तक यह बजट ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। आम आदमी को भी इससे काफी उम्मीदें हैं।

 सेक्टरों को बड़ी उम्मीदें

बजट से देश भर में विभिन्न सेक्टरों को बड़ी उम्मीदें हैं. ऐसे में वित्तमंत्री के बजट भाषण पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बजट भाषण नई दिल्ली के संसद भवन में होगा, बजट भाषण को ऑनलाइन भी सुबह 11 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस साल के बजट के बजट को ऐलानों की बजाय लगातार सुधार और लंबे समय के लक्ष्यों पर जोर दे कर बनाया गया है। इनकम टैक्स को लेकर खास तौर पर मीडिल क्लास की नजरें रहेंगी। टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

वहीं, बजट की लाइव कवरेज देखने के लिए दूरदर्शन के अलावा भारत सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी यह उपलब्ध होगी. बजट 2026 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल पर उपलब्ध होगी. बजट 2026 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV और राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर भी किया जाएगा.