पंचकूला में जिला नगर योजनाकार की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन और डीटीपी बबिता गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने अर्बन एरिया में छापेमारी करते हुए गांव बड़ोना खुद, तहसील रायपुर-रानी में 15 अवैध डी.पी.सी. (नक्शानुसार निर्माण की शुरुआती नींव) को ध्वस्त किया, इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार (नायब तहसीलदार), सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी, कनिष्ठ अभियंता विकास और भारी पुलिस बल मौजूद रहें। डीटीपी बबिता गुप्ता ने बताया कि इन अवैध निर्माणों को रोकने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जब लोगों ने उन्हें नहीं हटाया, तो मजबूरन विभाग को यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि बिना विभाग से अनुमति लिए कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करना गैरकानूनी है और भविष्य में ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी तरह का निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले विभाग से सी.एल.यू./लाइसेंस की अनुमति अवश्य लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही
Top Tags