रविवार का दिन भगवान सूर्य के पूजा और व्रत का दिन है. रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। उनको जल से अर्घ्य देते हैं, धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को भगवान सूर्य देव के आशीर्वाद से मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है इससे कुंडली का सूर्य दोष मिटता है. रविवार के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल चंदन, सूर्य चालीसा, सूर्य देव की मूर्ति आदि का दान किसी ब्राह्मण को करने से भगवान सूर्य का आर्शिवाद मिलता है. सूर्य पूजा के समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.
सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन लोग दान करते हैं. दान करने से भी लाभ होता है. लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जो रविवार के दिन दान नहीं करना चाहिए. आप भी जानिए किन वस्तुओं का दान आप को नही करना चाहिए।
रविवार को क्या दान न करें?
1- रविवार के दिन बासी भोजन या खराब खाना किसी को दान न करें. इससे सूर्य दोष लगता है.
2- रविवार के दिन लोहा या लोहे से बनी कोई वस्तु का दान नहीं करना चाहिए. लोहा शनि से जुड़ा हुआ है. यदि आप रविवार को लोहा दान करते हैं तो आपके पद और प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है, विघ्न और बाधाएं आ सकती हैं. लोहा दान करने से राजकीय हानि भी हो सकती है. इस वजह से रविवार को लोहे का दान नहीं करते हैं.
3- रविवार के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए. यदि आप रविवार को नमक दान करते हैं तो स्थिरता में कमी आ सकती है. आपके जीवन में विवाद और तनाव बढ़ सकते हैं. जो लोग रविवार का व्रत करते हैं, उनको पता होगा कि इस व्रत में नमक का सेवन नहीं करते हैं. मान्यताओं के अनुसार नमक जीवन में स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है
4- रविवार के दिन काले रंग की वस्तुओं और कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए. शनि देव सूर्य देव के पुत्र हैं, पिता और पुत्र में 36 का आंकड़ा है. यह रंग राहु का भी है. राहु और शनि के कारण आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है.
5- रविवार को तेल और सरसों से बनी वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए.अगर शनिवार को सरसों के तेल का दान करते हैं तो इससे आपका भाग्य खराब हो सकता है और आप बीमार भी पड़ सकते हैं क्योंकि शनिदेव को सरसों का तेल चढता है ।
6-रविवार के साथ ही अन्य दिनों में भी नुकीली चीजों जैसे चाकू, सुई, कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए. इससे घर में क्लेश बढ़ता है.
Top Tags