उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा पहुंचे उन्होंने मृतक विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया, श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सदन के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।
नेता सदन योगी आदित्यनाथ सदन में कहा- विधायक श्याम बिहारी लाल के निध/न से हमने एक समर्पित नेता और कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया है। उनके निधन से हमारी पार्टी को क्षति पहुंची है। हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। विजय सिंह गौड़ का 8 जनवरी को निधन हो गया। उनका निधन दुखद है। वह 8वीं बार विधायक बने थे। विजय सिंह गौड़ को जनजाति समाज के लिए एक सशक्त आवाज के रूप में जाना जाता था। जल, जंगल, जमीन के अधिकार को उन्होंने सदैव प्राथमिकता दी।
11 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगे आखिरी बजट
वही यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मृतक विधायकों को श्रद्धांजलि देते समय दो विधायको के मोबाइल फोन बजने पर स्पीकर सतीश महाना ने सिक्योरिटी बुलाई और कहा-दोनों विधायकों की मोबाइल ले लो। करीब 35 मिनट तक चलने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दूसरे दिन विधानसभा सत्र करीब 35 मिनट तक चला। कल 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे।
वही सदन में सपा MLC ने बड़ा हंगामा किया, आरक्षण में गड़बड़ियों के मुद्दे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जवाब के दौरान सपा MLC ने सदन में धरना शुरू कर दिया।
सपा MLC मान सिंह यादव ने आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
Top Tags