मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आई सामने

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आखिरकार आ चुकी है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा बहुत ही मजेदार अंदाज में की है

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

2007 की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ के बाद अब खिलाड़ी कुमार ‘भूत बंगला’ से धूम मचाने को तैयार हैं, जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है तब से यह चर्चा में बनी हुई है।

अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता और असरानी जैसे शानदार कलाकारों  ने इसमें अभिनय किया है

सजी ‘भूत बंगला’ पहले 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली थी। अब 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर धमाका करने वाले हैं।

यह फिल्म वेटरन एक्टर असरानी की आखिरी ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस में से एक है जिनका 20 अक्टूबर, 2025 को निधन हो गया ।

शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार ने बालाजी टेलीफिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस किया है। इसे फारा शेख और वेदांत बाली ने को-प्रोड्यूस किया है

फिल्म के मजेदार डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं. फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद जैसी कई शानदार जगहों पर की गई है।