पंजाब से बड़ी खबर, मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचाैरिया हत्याकांड के मुख्य शूटर करन को पुलिस ने एनकाउंटर में ढे/र कर दिया है।
मुठभेड़ न्यू चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम के पास हुई ,रात को आरोपी की रिकवरी करवाने ले गई थी।
इसी दाैरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। आरोपी छह से सात घंटे फरार रहा है।
शनिवार सुबह करीब छह बजे उसके मुल्लांपुर में होने के इनपुट के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी।
क्रॉस फायरिंग में आरोपी ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
पुलिस का कहना है रात में छाती में दर्द की शिकायत होने प अस्पताल ले जा रहे थे
इसी दौरान वह हथकड़ी छुडाकर भरार हो गया था ।
Top Tags