हरियाणा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंत्री साहिब पातशाही नौवीं लाखनमाजरा के सेवादार आचार्य डा. मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डा. मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने बताया कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर श्री गुरु तेग बहादुर ने शहीदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे।
Top Tags