पंचकूला, 26 अगस्त -पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता कटारिया सहित पंचकूला सैक्टर-17 के एसएस जैन स्थानक मंदिर में सातवें प्रयूषण पर्व पर उत्तर भारतीय प्रवर्तक श्री आशीष मुनि जी महाराज के प्रवचन सुने व नमन कर उनका आर्शीवाद लिया। पंजाब के राज्यपाल ने ‘‘तपो निधि‘‘ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया, उन्होने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जीवन भर लोगों को सत्य, और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी एवं आपस में प्रेम भाव से मिलजुल कर रहने की सलाह दी। वे पशुबलि, जातिगत भेदभाव के विरूद्व थे। महावीर स्वामी का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होने कहा कि हमें भगवान महावीर स्वामी के आर्दशों व उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि वे आज जो कुछ हैं वो अपने माता पिता द्वारा दिए गए संस्कारों व गुरूओं द्वारा दी गई शिक्षा की बदौलत हैं। सभी को गुरूओं का सम्मान करना चाहिए। जिस व्यक्ति में संस्कार नही वह उस पतंग के समान हो जाता है जिसकी डोर टूट गई है और वो इधर उधर गोते खाती हुई जा रही है। उन्होने कहा कि मैं अपने आपकों भाग्यशाली मानता हूं कि आज मुझे परम श्रद्वेय श्री आशीष मुनि जी महाराज के प्रर्वचनों को सुनने का अवसर मिला है। उन्होने कहा कि मनुष्य के लिए कुछ भी असंभव नही, यदि वह ठान ले तो बडी से बडी कठिनाई व लक्ष्य पर विजय प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर एसएस जैन सभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी को शाॅल व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा जैन महासभा के प्रधान जे पी जैन, एसएस जैन महासभा सैक्टर-17 के प्रधान एस एन जैन, महासचिव नंदीवर्धन जैन, संरक्षक नेम ओसवाल, जयपाल जैन, चरित्र प्रभा महिला मंडल की प्रधान कविता जैन, उप प्रधान शुभकिरण सहित जैन समाज के लोग व श्रद्वालु उपस्थित थे।
Top Tags