समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की सम/स्याएं

पंचकूला, 3 नवंबर- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने गांव बूंगा के देव सिंह की घर के सामने अधूरे पडे नाले के कार्य को पूरा करने की मांग पर कारवाई करते हुए बीडीपीओ व पीडब्लयूडी के एसडीओ को मौके का मुआयना कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्दे/श दिए। सतपाल शर्मा ने गांव रिहोड के राजकीय प्राईमरी स्कूल के आसपास गंदगी व बडी बडी झाडियों को साफ करने की ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को तुरंत स्कूल के आसपास के स्थान को साफ सुथरा करने के नि/र्देश दिए।

उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की सम/स्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने आज समाधान शिविर में 6 लोगों की सम/स्या/एं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्दे/श दिए।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभी/रता से लोगों की सम/स्या/ओं का समाधान करने के निर्दे/श दिए।

इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला विकास एव पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।