उपायुक्त ने संगीन अ/परा/धों के साथ न/शा वि/रोधी अभियान के दिए निर्देश

पंचकूला, 30 अक्टूबर- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने निर्देश दिए कि जिला में दर्ज संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाई जाए और मामलों की गहनता और निष्पक्षता से जांच करके कानून के दायरे में अपराधियों को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने न/शे के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने ये निर्देश आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित चिन्हित अ/पराधों व न/शी/ले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। एसीपी दिनेश कुमार ने उपायुक्त को विस्तार से संगीन आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी। बैठक में 97 पुराने जंघ/न्य आ/पराधिक मामले ओर 3 नए एनडीपीएस मामलों पर चर्चा की गई, जिसमें महिलाओं के विरूद्ध अ/पराध, पासपोर्ट एक्ट, पॉ/क्सो एक्ट, एन/डीपी/एस एक्ट से संबंधित मामले शामिल है।

 

जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ट ने उपायुक्त को बताया कि एससी, एसटी के कुछ ऐसे मामलें हैं जिनका निर्णय अभी नही हुआ है। उन मामलों में आगे की तिथि दे दी गई है। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि चिन्हित अ/प/राध में कोर्ट में जाने से पहले अच्छी तरह जांच कर संगीन मामलों की रिपोर्ट तैयार की जाए और की गई कार्रवाही के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाए। सतपाल शर्मा ने निर्देश दिये कि मामलों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द से जल्द निपटान किया जाए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। जिन सं/गीन अप/राधि/क मामलों में आ/रो/प तय हो चुके है, ऐसे मामलों में न्यायालय के माध्यम से अ/परा/धियों को कानून के अनुसार स/जा दिलवाना सुनिश्चत किया जाए ताकि आ/परा/धिक प्रवृति के लोगों में क/ड़ा संदेश जाए तथा वे इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें।

स्कूलों व काॅलेजों में करे विद्यार्थियो को जागरूक

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों, काॅलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता शिविर लगाकर युवाओं को न/शे के खिलाफ जागरूक करें। आज के बच्चें हमारा कल का भविष्य है, उन्हें अप/राधों एवं नशी/ले पदार्थों के खिलाफ जागरूक करना बेहद जरूरी है। न/शे को रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर, नुक्कड नाटक या सेमिनार के माध्यम से विद्याार्थियों को जागरूक किया जाए। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को शिक्षण संस्थानों पर पैनी न/जर रखने के निर्देश दिए और न/शा बेचने की शिकायत मिलने पर तुरंत स/ख्त का/रवाई करने के निर्देश दिए।  एसीपी ने इस दौरान बताया कि गत दिनों में गांवों और काॅलोनिया, सेक्टरों आदि को मिलाकर लगभग सभी थानों पर डोर टू डोर अभियान चलाया गया है और लोगों को न/शे के खि/लाफ जागरूक किया गया हैं। इस दौरान न/शे की गिर/फत में पाए गए काफी लोगों की काउंसलिंग करवाकर उनका उपचार भी करवाया गया है।

 

इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, डिस्ट्रक्ट अटार्नी मनोज वशिष्ट, डिप्टी सिविल सर्जन संदीप जैन, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला न्यायालय से सुपरिडेंटेट राहुल, राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसीपल डा सीमा सिंह, एडीएफओ अनिता, ड्रग कंट्रोलर प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।