गोल्डन टेंपल में कुल्ला करने वाला युवक 14 दिन की हिरासत में

13 जनवरी को दिल्ली का रहने वाला सुब्हान रंगरीज अमृतसर के गोल्डल टेंपल आया और उसने निंदनीय काम करते हुए

पवित्र सरोवर में कुल्ला किया जिसके बाद SGPC  के साथ ही देश के लोगों ने इस पर एतराज जताया

आरोपी युवक ने इसके बाद कई बार सोशल मीडिया पर  माफी भी मागीं लेकिन

गाजियाबाद में उसे गिरफ्तार किया गया । SGPC ने अमृतसर में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

28 जनवरी को अदालत ने सुब्हान रंगरीज को 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा था

आज पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने केे बाद  दोबारा अदालत में पेश किया गया

जहा सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है।