राज्यपाल कटारिया के अभिभाषण से बजट सत्र की हुई शुरुआत

पंजाब विधानसभा का यह बजट सत्र आम आदमी पार्टी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र माना जा रहा है,इसलिए इसे राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण हो रहा है। उन्होंने सत श्री अकाल कहकर संबोधन शुरू किया। राजनीतिक माहौल को देखते हुए इस बार का सत्र हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

8 मार्च को पेश किए जा रहे बजट सेशन में आप सरकार ने 2022 में पंजाब के महिलाओं के लिए किए गए वादे को पूरा करेगी, इस राशि देने काे देने का काम 18 मार्च से शुरु होगा। गर्वनर के अभिभाषण के शुरु होते ही कांग्रेस ने विरोध करना शुरु कर दिया है। वही CM के कैबिनेट मीटिंग के बाद मान सरकार ने कहा कि इसमें बजट को पास कर दिया है इसे 8 मार्च को पेश किया जाएगा। आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है । कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें विधानसभा पहुचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किये है। वही कांग्रेस के नेताओं के बयान आने शुरु हो गए है ।

CM भगवंत मान ने X पर पोस्ट किया

“पंजाब सरकार का वित्तिय वर्ष 2026-2027 का बजट अनुमान पंजाब कैबिनेट द्वारा पास कर दिया गया है यह बजट8 मार्च को पेश किया जाएगा। इस दिन अंतरराष्ट्रीय  महिला  दिवस के रुप में मनाया जाता है। पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए बजट हर पंजाबी की तरक्की और खुशहाली में बड़ा योगदान देगा।”

पंजाब विधानसभा में आज दोपहर करीब 2 बजे दिवंगत पूर्व विधायकों और अन्य प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।  श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही को 8 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा ।