“AI Impact Summit 2026” की शुरुआत..PMमोदी करेंगे उद्घाटन

देश की राजधानी में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने जा रही है, यह इवेंट भारत मंडपम में होगा इस इवेंट के दौरान दुनियाभर के कई देशों के लीडर, CEO और डेलिगेशन विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस बड़े आयोजन के तहत भारत AI इंडिया एक्सपो’ 2026  का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, उद्घाटन शाम 5 बजे होगा और जानकारी के मुताबित इस दौरान एक्सपो एरिना में उपस्थित लोगों का प्रवेश बंद रहेगा।

बताया गया है यह एक्सपो कल 17 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा। 16 फरवरी को भारत में AI सड़क सुरक्षा के लिए कैसे सुधार ला सकता है।

16 से 20 फरवरी तक चलने वाला एआई इंडिया इम्पैक्ट एक्सपो समिट के साथ आयोजित किया जा रहा है और इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोगों के राष्ट्रीय प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। करीब 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस एक्सपो के 10 एरीना में वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थान, शोध संगठन, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग लेंगे।

 एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन लगाए गए

इस एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन लगाए गए हैं, जिनमें Australia, Japan, Russia, United Kingdom, France, Germany, Italy, Netherlands, Switzerland, Serbia, Estonia, Tajikistan और अफ्रीकी देशों की भागीदारी शामिल है। यह सहभागिता AI इकोसिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करती है।

भारतीय उद्यमियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखऱन, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा, इंफोसिस के को- फाउंडर नंदन नीलेकानी के इस मेगा इवेंट में शामिल होने की पुष्टि की गई है।