CM योगी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दिया श्र/द्धां/जलि

आज मंगलवार को लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया

ये कार्यक्रम राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आ/हुति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में आयोजित  किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शिरकत किया

उन्होंने परेड को पहले सलामी दी शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर  उन्हें श्रद्धांजली दी।

उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजन को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार शहीदों के परिवार के साथ हमेशा खड़ी है और आगे भी हमेशा खड़ी रहेगी।

शहीद जवान की पत्नी  हुई भावुक

इस दौरान शहीद जवान की पत्नी अपने पति के शौर्य़ को सुनकर भावुक हो गई औऱ उनके आंखों से आसूं निकलने लगें।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

शहीद पुलिस जनों के परिवार के सदस्यों को मैं आश्वस्त करता हूं कि

हमारी सरकार उनके कल्याण और उनकी सुविधाओं के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हर जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश पुलिस बल के सभी सदस्य

जनता-जनार्दन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते रहेंगे

कर्तव्य पथ पर प्रा/णो/त्सर्ग करने वाले UP पुलिस  के वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि!

जय हिंद!