विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन विधेयक ‘जी राम जी’ को भारी हंगामे के बीच 18 दिसंबर को लोकसभा में पारित कर दिया गया । मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-जी राम जी करने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी मनेरगा का सुधार नहीं है।
कांग्रेस नेता औऱ लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने VB-G RAM G बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने जी राम जी विधेयक पर सरकार को जमकर निशाना बनाया है, उन्होंने कहा कि ‘VB-G RAM G बिल ‘गांव विरोधी’ है। मोदी सरकार ने एक दिन में मनरेगा को खत्म कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि VB-G RAM G बिल मनरेगा का “रीवैम्प” नहीं है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर मनरेगा योजना को ध्वस्त करने का आरोप लगाया और कहा कि इस योजना को दिल्ली से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीए सरकार के समय में इस योजना से लाखों लोगों को फायदा हुआ था।
’20 साल पुरानी मनरेगा योजना एक दिन में ध्वस्त’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर ट्वीट कर कहा कि VB–G RAM G MGNREGA का सुधार नहीं है। 20 साल पुरानी मनरेगा योजना को मोदी सरकार ने एक दिन में ध्वस्त कर दिया’। यह रोजगार के अधिकार की गारंटी को खत्म कर देने वाला बिल है। इस कानून को केंद्र सरकार कंट्रोल करेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कानून को बिना किसी जांच-पड़ताल के संसद में ज़बरदस्ती पास कर दिया गया। बिल को स्थायी समिति को भेजने की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया गया। यह एक ऐसा कानून है जो ग्रामीण इलाके में रहने वाले करोड़ों मज़दूरों को प्रभावित करता है। इस कानून को सार्वजनिक बहस के बिना ज़बरदस्ती पास नहीं किया जाना चाहिए था।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का लक्ष्य साफ हैं: मज़दूरों को कमज़ोर करना, ग्रामीण भारत, खासकर दलितों, OBC और आदिवासियों की ताकत को कमज़ोर करना, सत्ता को केंद्रीकृत करना। MGNREGA दुनिया के सबसे सफल गरीबी उन्मूलन और सशक्तिकरण कार्यक्रमों में से एक है।
हमने देखा कि कोविड के दौरान मनरेगा का क्या मतलब था। जब अर्थव्यवस्था बंद हो गई और आजीविका खत्म हो गई, तो इसने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया और इसने महिलाओं की सबसे ज्यादा मदद की। साल दर साल, महिलाओं ने आधे से ज़्यादा मानव-दिवस में योगदान दिया है। जब आप किसी रोजगार कार्यक्रम में राशनिंग करते हैं, तो महिलाएं, दलित, आदिवासी, भूमिहीन मजदूर और सबसे गरीब ओबीसी समुदाय सबसे पहले बाहर हो जाते है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने VB-G RAM G बिल 2025 पर कहा कि संसद का सत्र इतने दिनों से चल रहा है लेकिन आप आखिरी दिनों में कुछ बिल लेकर आते हैं और उसके लिए कम समय रखते हैं। उसे हड़बड़ी में पास कराते हैं। ये अपने आप में संदिग्ध बात है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदूषण पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती? चर्चा होनी चाहिए, सबकी बात सुननी चाहिए।
शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई। इसी के साथ संसद का शीतकालीन सत्र 2025 खत्म हो गया है ।
Top Tags