टेस्ला का पहला AII- in- One सेंटर गुरुग्राम में खुला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित सेक्टर-48 स्थित आर्चिड बिजनेस पार्क में इलेक्ट्रिक वेईकल कंपनी टेस्ला के AII- in- One सेंटर का उद्घाटन किया। बतादें यह हरियाणा में पहला सेंटर है। इससे पहले, टेस्ला भारत में मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर और तीन चार्जिंग साइट खोल चुकी है। इस सेंटर के माध्यम से टेस्ला भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है।

टेस्ला के पहले AII- in- One सेंटर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक मुकेश शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि टेस्ला के सेंटर से प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति और तेज होगी। साथ ही लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

क्‍या मिलेंगी सुविधाएं

इस ऑल इन वन सेंटर में सिर्फ कारों की बिक्री ही नहीं की जाएगी बल्कि यहां पर टेस्‍ला की कारों की सर्विस, डिलीवरी और चार्जिंग की सुविधा को भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा में कहा कि विदेशी कंपनियों और विदेशों से प्रभावशाली वार्तालाप के लिए हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की है जो विदेशी निवेशकों के साथ लगातार सहयोग स्थापित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक ‘इको-सिस्टम’ तैयार किया है, जिसके चलते हरियाणा ईज आफॅ डुईंग बिजनेस की टॉप अचीवर्स केटेगरी में अग्रणी स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपने ऑटोमोबाइल सेक्टर पर गर्व है, जो भारत में सबसे अधिक यात्री कारों का निर्माण करता है।