Team India ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत

एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा, भारत ने फिर से पाकिस्तान  को पी/ट कर रख दिया और पाकिस्तान को अपनी जाबाजी का सबूत दिया ।

 

भारत ने 9वीं बार जीता खिताब

 

बतादें एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब जीता

 

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी भि/ड़ंत होती है, चर्चा का दौर थमता नहीं। और यदि यह मुकाबला एशिया कप का फाइनल हो, तो सुर्खियों का बनना लाजिमी है।

 

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के खिताबी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मा/त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

 

जहां मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, वहीं मैच के बाद ट्रॉफी समारोह ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया।

 

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में तिलक ने भारत को जीत का ‘तिलक’ लगाया। संजू सैमसन (24) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।

 

इसके बाद शिवम दुबे (33) के साथ 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तिलक 69 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। फहीम अशरफ ने 3 विकेट चटकाए।

 

जीत के बाद  भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इ/नकार कर दिया।

 

इस वजह से पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब दो घंटे तक अटका रहा। नकवी लगातार भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई खिलाड़ी मंच पर नहीं आया।

 

नकवी इंतजार करते रहे और फिर कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई।

 

PCB चीफ नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो भारतीय फैंस ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए।

 

मैच जीतने के बाद खास बात यह रही कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और न ही मोहसिन नकवी से कोई औपचारिकता निभाई।

 

मामला पहले से ही गर्म है और अब यह रुख पहले से ही साफ नजर आ रहा था, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान पहले भी दो मौकों पर भारत-पाक मैच के बाद टीम इंडिया ने वि/रोधी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था।

 

भारत ने जहां एक ओर फाइनल में पाकिस्तान को मा/त देकर और एशिया कप खिताब जीतकर अपनी ताकत साबित की,

 

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम को न केवल हार का सामना करना पड़ा बल्कि ट्रॉफी समारोह में भी भारी शर्मिंदगी की स्थिति से गुजरना पड़ा। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24