टटीरी सॉन्ग विवाद..महिला आयोग की अध्यक्ष ने बादशाह के गिरफ्तारी के आदेश दिए

बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। टटीरी गाने से विवाद में फंसे सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. महिला आयोग ने शुक्रवार के लिए बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को नोटिस देकर बुलाया था

लेकिन वह आयोग के पास समक्ष पेश नहीं हुए  उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। इस परआयोग से आगे का टाइम मांगा गया। इस पर महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए उनकी गिरफ्तारी के  आदेश जारी किए.इस पर आयोग की अध्यक्ष ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है

टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और स्कूली लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था लेकिन उनकी सिक्योरिटी को देखते हुए उनके वकीलों ने विडियों कॉन्फ्रेंसिग की बात कही थी।