टाटा मोटर्स ने भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी को और पुख्ता करते हुए सफारी का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है. अब तक केवल डीजल इंजन के साथ साथ आने वाली यह फ्लैगशिप थ्री-रो एसयूवी अब और भी किफायती हो गई है. कंपनी ने नई सफारी पेट्रोल को डीजल के मुकाबले काफी कम कीमत में लॉन्च किया है. अब ये… SUV उन ग्राहकों तक भी पहुंच सकेगी जो डीजल इंजन के चलते इसे नहीं खरीदते थें
बेहद आक्रामक कीमत
टाटा सफारी पेट्रोल को कंपनी ने बेहद आक्रामक कीमत पर बाजार में उतारा है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 25.19 लाख रुपये तक जाती है. डीजल मॉडल की तुलना में पेट्रोल वर्जन ज्यादा किफायती होने के चलते यह एसयूवी अब ज्यादा बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंच सकती है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है और डीलरशिप्स पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध है.
टाटा मोटर्स के अनुसार, हाल ही में इंदौर स्थित NATRAX टेस्ट ट्रैक पर हुई टेस्टिंग के दौरान सफारी पेट्रोल ने 216 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल की. इतना ही नहीं, फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी इस एसयूवी ने सभी को चौंकाया है
सुरक्षा के मोर्चे पर भी टाटा सफारी आगे
सुरक्षा के मोर्चे पर भी टाटा सफारी पेट्रोल किसी से पीछे नहीं है. भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है. यह रेटिंग सफारी को परिवार के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प बनाती है..
Top Tags