तरनतारन उपचुनाव: भगवंत मान का रोड शो, हरमीत सिंह के समर्थन में उ/मड़ी भीड़

तरनतारन उपचुनाव 11 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस को लेकर भगवंत मान ने आज तरनतारन में चुनावी रोड़ शो की

बतादें तरनतारन उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल ग/र्म हो गया है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन से रोड शो की शुरुआत की, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने आप उम्मीदवार हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। इस मौके पर हरमीत सिंह सहित कई आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भगवंत मान ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं, दु/ख मंत्री हूं—आपके सुख-दुख में साझेदारी निभाने आया हूं।”

CM मान ने कहा कि किसानों और आम घरों की परेशा/नियों को वे बखूबी समझते हैं और सरकार का फर्ज है कि लोगों की मुश्किलें सुने।

बतादें तरनतारन उपचुनाव 11 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किए गए ऐलान के बारे में कहा कि पहले बिजली के बिल माफ किए गए है फिर स्कूलों की फीस  बच रहीं थी

5 हजार रुपए यहां से बच रहें है। पंजाब में रोजगार के अवसर भी दिये गए है.

अगले बजट में महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए

पंजाब सरकार ने माताओं बहनों को 1000 रुपए देने का वादा किया है अगले बजट में हम महिलाओं को 1000 रुपए देगें

हमनें 5 साल में जो भी वादे किये करने को वो हम करके देंगे. इस दौरान CM भगंवत मान ने अकाली दल पर भी तंज कसा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 11 नवंबर को अपने बच्चों के भविष्य के लिए झाड़ू को वोट दें,

ताकि तरनतारन को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सभी वादों पर काम शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार 5 सालों के भीतर सभी वादे पूरे करेगी।

उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को 1000 रुपये देने की बारी है और अगले बजट में 1000 रुपए की योजना पास की जाएगी।

उन्होंने कहा, सरकार ने जो गारंटियां दी थीं, अब सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी। बतादें हरमीत सिंह बंधू दो बार पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके है।