पंचकूला सेक्टर-5 में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी भारी भीड़

पंचकूला दिसंबर 19: पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आज स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित भव्य स्वदेशी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। उत्तर क्षेत्र के समन्वयक राजेश गोयल ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मेले का उद्घाटन हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया , स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज, आरएसएस के प्रांत प्रमुख पवन जिंदल , हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने किया ।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष रजनीश गर्ग, उत्तर क्षेत्र समन्वयक स्वदेशी संचालक राजेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा वर्ग ने भाग लिया।

अपने संबोधन में हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने कहा कि “स्वदेशी आज की नहीं, बल्कि आने वाले समय की सबसे बड़ी मांग है। आने वाला समय पूरी तरह स्वदेशी का समय है और इस मेले में वही स्वदेशी दिखाई दे रहा है। यहां मौजूद हर वस्तु आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।”
उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और स्थानीय कारीगरों व छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलता है।

इस मौके पर पार्षद हरिंदर मलिक, श्यामलाल बंसल, डॉ . वेणु राव,मेला प्रमुख रजनीश गर्ग ,जिला सामान्य अरुण गर्ग, राजीव कुमार,टोनी गुप्ता, विकास जिंदल, संजय आहूजा,प्रदीप गोयल,दीपक गोयल, अरुण गर्ग, दिनेश शर्मा, रंजीता मेहता, प्रदीप गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।