कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने ड्रग तस्करी मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
कुछ दिन पहले ही खैहरा के करीबी पीएसओ जोगा सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया था, जो विदेश भागने की कोशिश में था। अब कोर्ट के फैसले के बाद खैहरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। ये तो अब वाकई देखने वाली बात होगी कि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी तुरंत होती है या पुलिस अभी थोड़ा इंतजार करती है।
हाईकोर्ट से सुखपाल खैहरा को बड़ा झटका
Top Tags