शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सभी सदस्य सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय पहुंच गए। जानकारी है कि वहां अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं की डीजीपी के साथ तीखी बहस हुई। बतादें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल गुरुवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी गौरव यादव से मिलने पहुंचे । उन्होने कहा..पुलिस सुखबीर बादल के सीए सतविंदर सिंह कोहली को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले में दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेना चाहती है। सुखबीर बादल ने डीजीपी से कहा इस मामले को आम आदमी सरकार राजनीतिक रंजिश के तहत आगे बढ़ा रही है, इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जाए।
सुखबीर सिंह ने डीजीपी से कहा कि परिवार वालों को परेशान मत करो, मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं। आप सरकार 328 स्वरूपों के मामले में एसआईटी बनाकर मेरे पर्सनल बिजनेस की जांच करके झूठा केस दर्ज करने की कोशिश कर रही है। यह पुलिस टीम मेरे सहयोगियों और उनके परिवारों को परेशान कर रही है जबकि इनका शिरोमणि कमेटी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं खुद को गिरफ्तार करने, मेरे खिलाफ केस दर्ज करने और जांच करने आया हूं। आप सरकार मेरे साथ कुछ भी करे, किसी को परेशान न करे।
सूत्रों के अनुसार अकाली दल के नेता ने गुरु ग्रंथ साहब के कथित रूप से गायब 328 स्वरूपों के मामले में अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मामलों को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर सुखबीर बादल ने पहले डीजीपी से मिलने का समय मांगा था लेकिन इसके बैठक को बीच में छोड़ कर कोर कमेटी उनके साथ डीजीपी कार्यालय पहुंच गई।
Top Tags