सोनीपत में भूकंप के तेज झटके, 3 दिन में दूसरी बार हिली धरती

Breaking News: सोनीपत जिले में आज सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा, जिसका असर सोनीपत और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में दिखने को मिला। झटका लगते ही लोग घरों से बाहर निकले।

गोहाना में  3 दिन पहले आया था भूकंप 

भूकंप 8:44 बजे नॉर्थ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार इसका केंद्र धरती के पांच किलोमीटर नीचे रहा।  सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में तीन दिन पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हांलाकि गोहाना में  भूकंप के झटके तेज थे जिसके वजह से लोग घरो और दुकानों  से बाहर निकल आए थे। इससे कोई नुकसान की सूचना नही मिली थी।