चंडीगढ़ नगर निगम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार-आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को स/ख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि दिसंबर माह का वेतन केवल उसी कर्मचारी को मिलेगा जिसकी हाजिरी आधार-लिंक्ड बायोमैट्रिक सिस्टम से दर्ज होगी।
हालांकि नवंबर से आधार-लिंक्ड वेतन वितरण लागू करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई। इस स्थिति पर गंभी/रता दिखाते हुए कमिश्नर अमित कुमार ने बायोमैट्रिक सिस्टम की प्रगति की समीक्षा की इसके साथ ही उन्होने देरी पर भी असं/तोष जताई उन्होने निर्देश जारी किए कि दिसंबर की सैलरी बिना किसी छूट के हर कर्मचारी के लिए आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लिंक करने के बाद ही जारी की जाएगी।
दिसंबर के वेतन वितरण में किसी भी कर्मचारी के लिए भौतिक उपस्थिति स्वीकार नही की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को तुरंत आधार लिकिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होने चेता/वनी दी की निर्दे/शों का पालन न करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्य/वाई की जाएगी. कमिश्नर ने कहा कि यह प्रणाली पूरे निगम में अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को मजबूत करेगी।
Top Tags