पंचकूला, 12 सितंबर : आयुक्त एवम सचिव वित्त विभाग, हरियाणा श्रीमती आशिमा बराड ने आज चंडीगढ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों के साथ समा/धान शिविरों में लंबित शिका/यतों की समीक्षा की और शिका/यतों का प्राथमिकता के आधार एक तय समय सीमा में निप/टान करने के नि/र्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने पंचकूला लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिका/यतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और जल्द से जल्द समा/धान करने के निर्दे/श दिए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगो की समस्याओं का समाधान तुरंत होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दा/श्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को नि/र्देश देते हुए कहा कि 60 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों व लंबित तथा रि-ओपन शिका/यतों का जल्द समाधान किया जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परे/शानी का सामना न करना पडे। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि पंचकूला जिले की 4677 में से 68 लंबित सम/स्याएं है व 118 रि-ओपन शिका/यतें है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपी/ल की कि सभी समस्याओं का गंभी/रता से व तय समय सीमा में निपटान करें ताकि जिला पंचकूला हरियाणा में प्रथम स्थान पर आ सके। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जिलावासियों की सम/स्याओं का समाधान अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश , जागृति, डीडीपीओ विशाल पराशर, जिला खेल अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएफएसओ, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।