बिते दिनों अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश कतर ने अपने LNG प्लांट का प्रोडक्शन रोक दिया है। भारत के लिए यह स्थिति और भी गंभीर है इससे भारत में गैस की सप्लाई घट गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (करीब 2.7 करोड़ टन सालाना) कतर से ही आयात करता है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कगार पर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जो एक लंबा जलमार्ग है हाल ही में शुरु हुए अमेरिका ईजराइल द्वारा ईरान पर किए हमले की वजह से पैदा हुए तनावों के चलते बंद होने की कगार पर है। यह मार्ग भारत समेत कई देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ईरान और अन्य क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष के कारण यह मार्ग अब सुरक्षित नहीं रहा है।
खतरे को देखते हुए, इस जलमार्ग से कोई भी तेल टैंकर गुजरने की स्थिति में नहीं है। ये दुनिया के कुल पेट्रोलियम का लगभग 20% हिस्सा परिवहन करता है। देश अपनी 50% कच्चे तेल और 54% एलएनजी की जरूरत इसी रास्ते से पूरा करता है। विशेषज्ञों का मानना है यदि यह मार्ग लंबी अवधि तक बंद रहता है, तो भारत और दुनिया भर के ऊर्जा बाजार में भारी संकट पैदा हो सकता है।
वहीअमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है।
गैस सप्लाई बंद होने की वजह से कई शहरों में रेस्टोरेंट्स और होटल बंद होने की नौबत आ गई है। ऐसे में सरकारी सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियां अलग-अलग रेस्टोरेंट एसोसिएशनों से बात करेंगी, ताकि LPG सप्लाई की दिक्कतों को समझा जा सके।
LPG सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर फरीदकोट में संकट
एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर पंजाब के फरीदकोट में अब संकट सामने आल गया है. बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पंजाब तक दिखाई देने लगा है. फरीदकोट में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है, जिसके कारण कई कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
स्थानीय गैस एजेंसी ऑपरेटरों के ने बताया पिछले दो दिनों से 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर एजेंसियों को नहीं मिले हैं. तेल कंपनियों ने एजेंसी संचालकों को संदेश भेजकर कहा गया है कि वे फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर का ऑर्डर न करें.
सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही की जाएगी. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो.
मुंबई, पुणे और नागपुर में भी इसका असर देखने को मिला अब यहां भी कॉमर्शियल गैस की भारी कटौती की गई है। जानकारी के अनुसार मुंबई में कॉमर्शियल गैस सप्लाई की किल्लत की वजह से अब तक करीब 20% होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं।
बेंगलुरु होटल एसोसिएशन कॉमर्शियल गैस सप्लाई के संकट को देखते हुए कहा है अगर सप्लाई बहाल नहीं हुई होटल बंद करने पड़ेंगे। एसोसिएशन के मुताबिक, होटल इंडस्ट्री ‘जरूरी सेवाओं’ में आती है। कई लोग होटल के खाने पर निर्भर रहते है जिनमें सीनियर सिटीजन, छात्र और मरीज आते हैं। ऐसे में आम लोगों को भारी दिक्कत होगी।
Top Tags