लियोनल मेसी दिल्ली पहुंचे,अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस की भीड़

दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले लियोनेल मेसी आज अपने भारत दौरे के आखिरी दिन दिल्ली में कई अहम लोगों से मुलाकात करने वाले हैं। फुटबॉलर लियोनल मेसी आज दिल्ली में एक इवेंट में हिस्सा लेंगे. इससे पहले रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री और कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात की.  लियोनेल मेसी के तीन दिन का भारतीय दौरा आज खत्म को रहा है। शनिवार को कोलकाता से उनके दौरे की शुरुआत हुई थी। उसी दिन शाम को हैदराबाद में हुए इवेंट में वह राहुल गांधी से मिले थे। रविवार को मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे स्टार मेसी के साथ नजर आए थे।

 

फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी का कार्यक्रम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रखा गया है। उनसे मिलने के उत्साह में स्टेडियम के बाहर सुबह से ही फैंस की भारी भीड़ जुटी हुई है। मेसी आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से सीधे वे लीला पैलेस होटल पहुँचे, जहां उनका स्वागत किया गया  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी से नहीं मिलने वाले हैं। दोनों के बीच होने वााली मीटिंग रद्द हो गई। फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम में अरुण जेटली स्टेडियम में एक टिकट वाले कार्यक्रम में भागीदारी और पुराना किला में फोटोशूट शामिल है। कार्यक्रमों के समापन के बाद लियोनेल मेसी हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और मियामी के लिए लौट जाएंगे।