चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में स्टाफ सं/कट, लोकसभा में उठा मुद्दा

लोकसभा में चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग और पैरामोडिकल स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा उठ गया है, बतादें चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के सवाल के लिखित जवाब में केंद्र सरकार ने माना कि सेक्टर -32 स्थित जीएमसीएच, सेक्टर-16 जीएमसीएच और पीजीआई चंडीगढ़ में बडी संख्या में पद लंबे समय से रिक्त है।

वहीं स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि जीएमसीएच औऱ पीजीआई चंडीगढ़ में कितने पद खाली है इसके बारे में बताया।

वही सरकार ने बताया कि इन पदों पर भर्ति की प्रक्रिया एक सतत प्रशासनिक कार्य़ है और सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहें है।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा कि  स्टाफ की कमी के बावजूद आपातकालीन, ओपीडी और ट्रॉमा सेवाएं प्रभावित नही हुई है।