एशिया कर में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई मिलनी शुरु हो गई
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा कि सरहद पे भी हराया, मैदान पे भी हराया।
इससे पहले पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी थी। इस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री तिलमिला गए थे।
अब भारतीय राजनेता पाकिस्तानियों के और मजे ले रहे हैं। पाकिस्तान पहले से ही तिलमिलाया हुआ है।
टीम इंड़ीया को बधाई देते हुए पीएम मोदी और किरेन रिजिजू के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी पाकिस्तान को चिढ़ाने वाला पोस्ट किया है।
मंडाविया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “सरहद पे भी हराया, मैदान पे भी हराया।” इससे पहले पीएम मोदी ने लिखा था कि खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही, भारत जीत गया.. हमारे क्रिकेटरों को बधाई।
किरेन रिजिजू ने हारिस रऊफ और जसप्रीत बुमराह की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान इसी तरह की सजा का हकदार है।
इस फोटो में जसप्रीत बुमराह प्लेन गिर/ने का इशारा करते हुए नजर आ रहे थे।
वहीं, हारिर रऊफ क्लीन बोल्ड थे। मैच के दौरान बुमराह ने हारिस रऊफ को आउट करने के बाद उन्हें चिढ़ा/ने के लिए यह इशारा किया था, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस के सामने प्लेन गिर/ने का इशारा किया था।
बधाई संदेश में ऑपेरशन सिंदूर का जिक्र
एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में ऑपेरशन सिंदूर का जिक्र किया। इससे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भ/ड़/क गए। उन्होंने पीएम मोदी पर क्रिकेट के नाम पर सियासत करने का आरो/प लगाया। एक्स पोस्ट पर ख्वाजा आसिफ ने अपनी भड़ा/स निकालते हुए लिखा, “क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके, मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और स/मस्या/ओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं। इस तरह शांति और सम्मान बहाल नहीं होता।”
जम्मू कश्मीर में हुए पाकिस्तान के का/यराना हर/कत के बाद हालांकि, शुरुआत में भारत के कई लोग पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खि/लाफ मैच जरूर खेला, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे रू/ठा पाकिस्तान टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की ध/मकी देने लगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए और हर बार भारत ने पाकिस्तान को मा/त दी, लेकिन किसी भी बार हाथ नहीं मिलाया। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags