मिडिल ईस्ट संकट के बीच रा/हत SpiceJet Special Flights शुरु

मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव में जारी संघर्ष ने भारत समेत पूरे देश में हलचल मचा दिया है । आज इस जंग के चौथे दिन भी फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं हैं। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। आज सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी वापस लौटीं।

सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस ली। सोमवार को 357 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था। देश के चार प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई पर डिपार्चर और अराइवल सहित 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं थीं। भारतीय एयरलाइंस ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं

स्पाइटजेट ने चलाए विशेष उड़ानें

स्पाइटजेट ने  UAE के फुजैरा से भारत के लिए विशेष उड़ानें चला रही है

3 मार्च को फुजैरा से फ्लाइट SG 9072 दिल्ली के लिए रात 23:10 बजे रवाना होगी और सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी

फ्लाइट SG 9031 मुंबई के लिए रात 23:30 बजे रवाना होगी और सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी

फ्लाइट SG 9033 कोच्चि के लिए रात 22:10 बजे रवाना होगी और सुबह 3:20 बजे पहुंचेगी

फ्लाइट SG 9014 मुंबई के लिए रात 1:55 बजे रवाना होगी और सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी

4 मार्च को फ्लाइट SG 9006 फुजैरा से दिल्ली के लिए सुबह 11:10 बजे रवाना होगी और शाम 4:40 बजे पहुंचेगी

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए शुरू की उड़ान

वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं।

अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।