RSS की शताब्दी पर विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में बड़ा कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रिय स्वंयसेवक संघ के शताब्दी समारोह में राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को दर्शाने वाला बड़ा कदम उठाया, भारत सरकार ने विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।जिस पर संघ के स्वयंसेवक दिखाई देते है इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

 

 

 

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान आरएसएस के बेहतरीन प्रयास

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नहीं दिखाई। चाहे प्रतिबंध लगे या साजिश हुई हो। सभी का मंत्र रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा, सब हमारा है। इस दौरान मंच पर संघ के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद थे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी खुद लंबे समय तक RSS के प्रचारक रहे हैं और बीजेपी में आने से पहले उन्होंने RSS के लिए काफी काम किया है। आज भी बीजेपी अपनी वैचारिक प्रेरणा RSS से लेती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास का यह एक अहम पड़ाव है… 1963 में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान आरएसएस के स्वयंसेवक ने राजपथ पर मार्च किया था. इसी राजपथ को अब कर्तव्य पथ कहा जाता है. यह उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अनुरोध पर हुआ था, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं के बेहतरीन प्रयासों को स्वीकार किया था.

 

स्मारक सिक्का शुद्ध चांदी का और इसका मूल्यवर्ग 100 रुपये

 

आरएसएस भी उस पल को गर्व के साथ याद करता है. उस यादगार पल को अब सरकार ने एक विशेष स्मारक डाक टिकट में उतारा है प्रधानमंत्री ने इस दौरान एक स्मारक सिक्का भी जारी किया, जिसमें ‘भारत माता’ के सामने पारंपरिक मुद्रा में खड़े आरएसएस स्वयंसेवक दिखाए गए हैं. यह मुद्रा हर आरएसएस कार्यक्रम में मानक के रूप में दिखती है. यह स्मारक सिक्का शुद्ध चांदी का है और इसका मूल्यवर्ग 100 रुपये है. सिक्के के पिछले हिस्से पर भारत माता की छवि के साथ तीन स्वयंसेवक गर्भित मुद्रा में देवी को सलामी देते हुए दिखते हैं, जबकि सिक्के के आगे की ओर अशोक स्तंभ का शेर चिन्ह अंकित है. वहीं विशेष डाक टिकट में उन राहत कार्यों को भी दर्शाया गया है, जिन्हें आरएसएस प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद के लिए अंजाम देता है. प्रधानमंत्री की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम का शीर्षक रखा गया है- मातृभूमि की सेवा के लिए सदा समर्पित’. रिपोर्ट न्यूज पीडिया24