श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधासभा का स्पेशल सत्र शुरु हो चुका है जो अमृतसर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है इतिहास में पहली बार चंडीगढ़ से बाहर यह सेशन हो रहा है. पंजाब विधासभा का स्पेशल सेशन आज दोपहर 1 बजे से शुरु हो चुका है. इस सत्र का सबसे अहम मुददा श्री आनंदपुर साहिब को अलग जिला बनाने का है, जिस पर सभी अपनी राय दे रहें है. इस मौके पर नवांशहर से बहुजन समाज पार्टी के MLA नछत्तर पाल ने कहा कि, मैं पंजाब सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर किया.
प्रताप सिंह बाजवा- “पंजाबियों को परखा जा रहा”
वही विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आज पंजाबियों को परखा जा रहा है। पंजाब के साथ दिल्ली जो कुछ कर रही है उसे सिर्फ पंजाब के लोग ही रोक सकते है।
सेशन के दौरान पंजाब सरकार की ओर से बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है। सेशन की शुरुआत में मंत्री हरजोत बैंस ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। सेशन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हैं।
पंजाब सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकती है
इस दौरान पंजाब सरकार 2 बड़ी घोषणाएं कर सकती है, इनमें श्री आंनदपुर साहिब को जिला बनाने या रोपड़ का नाम बदलने के अलावा श्री आंनदपुर साहिबऔर अमृतसर को पवित्र शहर घोषित किया जा सकता है। सेशन में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के विकास के लिए पैसे की कमी नही हो सकती है मुख्यमंत्री भगवंत मान से सच्चा सिख कोई नहीं हो सकता है। वही कुछ देर पहले ही खऱड़ से विधायक पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान भी सेशन में पहुंच गई है।
Top Tags