छुट्टियों की सीजन शुरु हो गई है। ठंड और कोहरे का असर भारत के साथ अमेरिका पर पड़ रहा है।कोहरे की वजह से अमेरिका में फ्लाइट कैंसिल होने से हाहाकार मचा हुआ है. सर्दियां और क्रिसमस की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, इस बीच लोग अपने करीबियों संग छुट्टी मनाने जाने के लिए एयरपोर्ट की तरफ रूख कर रहे हैं, लेकिन सर्द मौसम की बर्फीली तूफान की वजह से हजारों फ्लाइट्स या तो कैंसिल हो गई हैं या फिर काफी देर से चल रही हैं. छुट्टी के सीजन में लोगों को प्लान चौपट हो रहा है । अमेरिका में एयरलाइंस ने शुक्रवार को विंटर स्टॉर्म डेविन के कारण छुट्टियों के पीक ट्रैवल के दौरान हजारों फ्लाइट्स कैंसिल या लेट कर दीं, जबकि कुछ राज्यों ने बर्फबारी की आशंका में कमर्शियल सड़क यातायात पर रोक लगा दी। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SFO) पर खराब मौसम और तेज हवाओं ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं. क्रिसमस–न्यू ईयर हॉलीडे सीजन के बीच यहां सैकड़ों फ्लाइटें या तो Cancelled हो गईं या घंटों लेट हो गईं, जिससे छुट्टियों पर निकल रहे यात्रियों को भारी परेशानी हुई और वे बीच रास्ते में ही फंस गए.
न्यूयॉर्क का मौसम बिगड़ गया
31 दिसंबर और 1 जनवरी से पहले न्यूयॉर्क का मौसम बिगड़ गया है। जिसको देखते हुए न्यूयॉर्क के तीन बड़े एयरपोर्ट पर 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल, ला गार्डिया और नेवार्क लिबर्टी(न्यू जर्सी में) पर बर्फीले तूफान की वजह से सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल की गईं हैं। इस बीच, मौसम विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि खराब मौसम के कारण जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर और भी उड़ानें रद्द हो सकती हैं। ऐसे में फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
उड़ानों में औसतन 1 घंटे 44 मिनट की देरी
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, शुक्रवार को 432 फ्लाइटें लेट हुईं, जबकि 26 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं. इनमें ज्यादातर आने वाली उड़ानें थीं. मौसम की वजह से कई रूट्स पर लैंडिंग में दिक्कतें आईं. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण आने वाली उड़ानों में औसतन 1 घंटे 44 मिनट की देरी दर्ज की गई. वहीं, शनिवार को यानी कि आज 279 उड़ानें रद्द रहेंगी।
रोडवे जाम, समय लेकर पहुंचें
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि सड़क मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ है, इसलिए लोग थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें. सलाह दी गई कि भीड़ से बचने के लिए इंटरनेशनल टर्मिनल पर ड्रॉप‑ऑफ करें और वहां से AirTrain का इस्तेमाल करें.
Top Tags