न्यू ईयर पर पहाड़ों में बर्फबारी का तोहफा

नए साल की शुरुआत में पहाड़ो पर भारी भीड़ रहती है । लोग पहाड़ो की बर्फबारी देखने के लिए निकल जाते है । हिमाचल की खूबसूरती से सभी अपने आप को कुछ पल के लिए आराम करना  चाहते है, सूकून औऱ शांति के मजे का आनंद लेने के लिए पहाड़ो की तरफ निकलते है वही अब हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों को बर्फबारी का शानदार तोहफा मिलने वाला है. शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और मनाली जैसे क्षेत्रों में सफेद चादर के साथ नए साल का जश्न मनाने का मौका मिलेगा, वही पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछने को तैयार है।

 

 

नया साल आते ही लोग पहाड़ों की ओर निकल गए । इस सफर में पर्यटकों की सबसे बड़ी उम्मीद बर्फवारी है। ज्यादातर लोग बर्फवारी गिरने की संभावना के हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। कई लोग बर्फबारी की उम्मीद से हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों की यात्रा कर रहे हैं लेकिन बर्फवारी न मिलने से मायूस लौट रहे हैं। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। IMD के अनुसार  हिमाचल प्रदेश के 30 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की रात को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। हल्की बर्फबारी मनाली तक आ सकती है। इसके अलावा कुल्लू के सोलंग नाला, अटल टनल, रोहतांग में ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में 31 दिसंबर 2025 से बर्फबारी की संभावना जताई है. नए साल की दस्तक के साथ ही हिमाचल प्रदेश में मौसम रोमांचक मोड़ लेने जा रहा है।