जिंद में इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच 4 में धुआं, कोई हताहत नहीं

हरियाणा के जींद में बुधवार को श्रीगंगानगर बठिंड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन के चार नंबर कोच से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया।

धुआं उठते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया ट्रेन जयजयवंती स्टेशन पर पहुंची तभी कोच नंबर 4 से धुआं निकलता नजर आया। यात्रियों ने इसकी जानकारी तुरंत रेलवे स्टाफ को दी । सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर किया और कोच को खाली करवाया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर उपलब्ध फायर ब्रिगेट की मदद से धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही समय में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया

इस घटना में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। ट्रेन को कुछ समय तक स्टेशन पर रोका गया और तकनीकी खराबी को ठीक करके ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।