पंजाब के फाजिल्का जिले में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गयें है , लोगों ने घरों का सामान बांधन किया शुरू कर दिया है ,भारी बारिश ने जहां पहाड़ी इलाकों में तबाही मचाई हैं, वही इसने मैदानी इलाको को भी नही छोड़ा ,,,पंजाब का फाजिल्का इसके चपेट में आ चुका है, आपको बतादें पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसका सीधा असर फाज़िल्का के सरहदी गांवों में देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी ने कई गांवों की फ़सलें अपनी चपेट में ले ली हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब लोगों ने अपने घरों का सामान भी बांधना शुरू कर दिया है, क्योंकि किसी भी समय उनके घरों में पानी घुस सकता है और उन्हें अपना घर-बार छोडऩा पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है, जिस वजह से उन्हें भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 2023 में भी फाजिल्का के लोगो को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी थी ,, फाजिल्का के साथ ही फिरोज़पुर के कई गांवों में भी यही हालात हैं। हर तरफ पानी फैला हुआ है और लोगों को आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों के घरों के चारों ओर लबालब पानी भर गया है।वहीं प्रशासन भी निरंकुश बना बैठा है,, न्यूज पिडीया 24
Top Tags