श्राइन बोर्ड का फैसला: माता वैष्णो देवी यात्रा पर 72 घंटे की रोक

माता वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर है

अगर अभी आप माता वैष्ण देवी के दर्शन के प्लान बना रहें है तो थोड़ा रुक जाइये।

आपको बता दें कि भारी बारिश और खराब मौसम की चेता/वनी के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को तीन दिनों के लिए अस्था/यी रूप से रोक दिया गया है।

जम्मू में भारी बारिश और खराब मौसम की चेता/वनी के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को तीन दिनों के लिए अस्था/यी रूप से बंद कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

 

5 से 7 अक्टूबर, 2025 तक बंद रहेगी यात्रा

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का अ/लर्ट जारी किया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ‘भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के चलते वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर, 2025 तक स्थगित रहेगी। यात्रा को बुधवार को फिर से आरंभ किया जाएगा। भक्त आधिकारिक माध्यमों से अपडेट ले सकते हैं।’

 

भूस्खलन की आशंका 

कटरा से भवन तक की यात्रा मार्ग पर भूस्ख/लन की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश और तूफान की चेता/वनी जारी की है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मार्ग बाधित होने का खतरा बना हुआ है।

 

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हाई अ/लर्ट पर टीमें

 

श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक अपनी यात्रा स्थगित कर दें। यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों को भी हाई अ/लर्ट पर रखा गया है। राहत व बचाव कार्यों के लिए टीमें तैयार हैं।  श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।

 

जल्द बहाल की जाएगी यात्रा

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि मौसम में सुधार होते ही यात्रा को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा। कटरा में ठहरे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं इसके साथ ही  बोर्ड ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग की चेता/वनी और प्रशासनिक सतर्कता के बीच यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। फिलहाल लाखों भक्तों को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24