होली को लेकर देश भऱ में उत्साह है वही आज अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा मंदिर में खूब जोश के साथ होली मनाई गई।
बतादें श्री दुर्ग्याणा मंदिर भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित एक हिंदू मंदिर है ।
4 मार्च को होली है लेकिन 3 मार्च को होली मनाई जानी थी लेकिन चंद्रगहण की वजह से इसे 1 दिन पहले मनाया जा रहा है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कल चंद्रगहण सुबह करीब 6:20 बजे शुरु होगा
और लगभग 65 मिनट तक चलेगा इस दौरान मंदिर के कपाट पूरी तरह बंद रहते है
वही जैसे ही ग्रहण समाप्त होगा मंदिर के कपाट फिर से दर्शन के लिए खुल जाएगे।
मंदिर में होली की शुरुआत पालकी निकाल कर की गई
इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
मंदिर में आज खूब भीड़ उमड़ी जिसमें सभी भक्त एक दूसरे पर रंग लगा रहे थे ।
महिलाएँ भजनों पर नाचती हुई भी नजर आई । वही कुछ भक्तों ने बताया कि
इस समय मंदिर का माहौल वृदांवन के जैसा लग रहा है बहुत मजा आ रहा है
सभी होली के त्योहार कि शुरुआत आज मंदिर में रंग खेल कर करेगे।
Top Tags