BJP के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई का नि/धन

चंडीगढ़ अगस्त 28- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के बड़े भाई श्री राम प्रसाद शर्मा नहीं रहे । पिछले कुछ समय से बीमार 63 वर्षीय श्री आर.पी. शर्मा का पी.जी.आई चंडीगढ़ में  15 दिनों से इलाज चल रहा था और तीन दिन से आईसीयू में थे। पावर ग्रीड से एजीएम के पद से रिटायर हुए श्री आर.पी. शर्मा का श्री अश्वनी शर्मा के जीवन में महत्वपूर्ण रोल था । पिता तुल्य रूप में वे अपने छोटे भाई अश्वनी के साथ हर समय चट्टान की तरह खड़े रहते थे । श्री आर.पी. शर्मा व श्री अश्वनी शर्मा संयुक्त परिवार के  तौर पर एक ही घर में रहते थे, श्री राम प्रसाद शर्मा का अं/ति/म संस्का/र 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट में होगा.