शत्रुघ्न सिन्हा: 27 साल बाद फिर से PM मोदी से दोस्ताना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।  जिसे बीजेपी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है इस मौके पर देश और विदेश से PM मोदी को शुभकामनाएं मिल रही हैं। सभी अपने गि/ले – शिक/वे भूल कर प्रधानमंत्री को बधाईयां दे रहें है, भारत में सत्ता पक्ष से लेकर विप/क्षी खेमे से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भी इसे मौके पर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। विप/क्षी नेताओं में बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है, बतादें शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “मेरे सच्चे मित्र और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको अपार खुशियां, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।” एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक बार दोस्त बने तो हमेशा दोस्त रहते हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा को दोस्ती की याद दिलाने वाले मैसेज के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. बतादें प्रधानमंत्री मोदी के चलते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के साथ अपना 27 साल पुराना नाता तोड़कर 2019 में अलग हो गए थे. कांग्रेस से होते हुए अब वह टीएमसी से सांसद है, दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से दूरी बनी है। साल 2014 में कड़/वे बया/नों ने पीएम मोदी और शत्रुध्न सिन्हा के बीच रिश्ते की खाई गहरी कर दी। शत्रुघ्न सिन्हा के इस पोस्ट पर कुछ उनके फॉलोअर्स ने पूछा है कि क्या आप घर वापसी कर रहे हैं? फिलहाल देश भर से मिल रही शुभकामनाओं में शत्रुध्न सिन्हा का नाम शामिल हो गया है रिपोर्ट न्यूज पीडिया24