शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 22,650 के पार!

चडीगढ़, 18 मार्च: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। सोमवार को सेंसेक्स ने 500 अंकों की उछाल के साथ ओपनिंग बेल बजाई, जबकि निफ्टी 22,650 के ऊपर ट्रेड करता दिखा। बाजार में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और लगातार खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है।

सुबह 9:27 बजे के आंकड़ों के मुताबिक,
•सेंसेक्स 448.91 अंक (0.61%) चढ़कर 74,618.86 पर कारोबार कर रहा था।
•निफ्टी 140.15 अंक (0.62%) की तेजी के साथ 22,648.90 के स्तर पर था।
बैंकिंग और मिडकैप स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी
•निफ्टी बैंक में 407.25 अंकों (0.84%) की बढ़त देखी गई, इंडेक्स 48,761.40 पर पहुंच गया।
•निफ्टी मिडकैप 100 333.05 अंक चढ़कर 48,794.85 पर कारोबार कर रहा था।
•निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 142.55 अंकों (0.95%) की तेजी के साथ 15,110.95 पर था।
विशेषज्ञों का कहना
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के लिए 22,450, 22,350 और 22,300 के स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में काम कर सकते हैं। वहीं, ऊपरी स्तर पर 22,700, 22,750 और 22,800 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
हालांकि, अमेरिका की ओर से नए टैरिफ लागू किए जाने के बाद व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिस पर निवेशकों की नजर है।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
बढ़त वाले प्रमुख स्टॉक्स:
•ICICI बैंक
•M&M
•एक्सिस बैंक
•टाटा स्टील
•टाटा मोटर्स
•बजाज फिनसर्व
•हिंदुस्तान यूनिलीवर
•ज़ोमैटो
नुकसान में रहने वाले स्टॉक्स:
•HCL टेक
•सन फार्मा
•TCS
•टेक महिंद्रा
वैश्विक संकेत मजबूत
•अमेरिकी बाजारों में भी बीते सत्र में मजबूती देखने को मिली।
•डाउ जोंस 0.85% उछलकर 41,841.63 पर बंद हुआ।
•S&P 500 में 0.64% की तेजी रही और यह 5,675.12 पर बंद हुआ।
•NASDAQ 0.31% चढ़कर 17,808.66 पर रहा।
•एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला।
जापान, सियोल, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, हालांकि जकार्ता लाल निशान में कारोबार करता दिखा।
FII-DII का मूवमेंट
•मार्च में अब तक विदेशी निवेशकों (FII) ने 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है।
•वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,000.60 करोड़ रुपये की तगड़ी खरीदारी की है।
क्या रखें निवेशक ध्यान?
वैश्विक आर्थिक नीतियों, अमेरिका-चीन ट्रेड वार की खबरों और विदेशी निवेशकों के मूवमेंट पर निवेशकों को नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बाजार में फिलहाल बुलिश रुख बना रह सकता है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।