“राहुल गांधी”पर दिए बयान के बाद शकील अहमद को जा/न का ख/तरा!

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता और सांसद शकील अहमद का खुद का दिया गया बयान अब उनकी जान का खतरा बताया है। यह हम नही  कह रहे यह उन्होंने खुद कहा है। शकील अहमद ने अपने ऊपर संभावित हमलों को लेकर चिंता जताई है। जिसके बाद उनके घऱ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शकील अहमद ने सोमवार देर रात X पर एक पोस्ट में लिखा, “अभी अभी कांग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे खबर किया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस/युवा कांग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाये। यह जनतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ है।” अहमद ने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस के अंदर से जानकारी मिली है कि पार्टी की नेशनल लीडरशिप ने मंगलवार (27 जनवरी) को पटना और मधुबनी में उनके घरों पर हमले करने के ‘ऑर्डर’ दिए हैं।

बतादें कुछ दिन पहले उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘डरपोक’ और ‘असुरक्षित’ नेता बताया था । इसके साथ उन्होने दावा किया था कि राहुल गांधी एक ‘डरपोक’ और असुरक्षित नेता हैं। वह उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते हैं जो उनके गुण गाते हैं।