गोल्डन टेंपल में बेअदबी पर SGPC ने FIR दर्ज करवाई

अमृतसर स्थित सिख धर्म के सर्वोच्च गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में एक मुस्लिम युवक द्वारा की गई कुल्ला करने का विवाद गहराता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर युवक के द्वारा माफी मांगे जाने के बावजूद सिख समुदाय और निहंग जत्थेबंदियों को इससे संतोष नही है।

SGPC  मुस्लिम युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाएगी।

वही इस मामले में निहंग सिखों का एक दल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले की शिकायत को लेकर जाचं शुरु कर दी है।

निहंगों का कहना है कि वे कानून के दायरे में रहकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं

और युवक को सिख मर्यादा के अनुसार ही दंड या माफी का सामना करना होगा।

SGPC  के अनुसार युवक बेअदबी की नीयत से ही अंदर आया था और

उसने 20 मिनट तक टहलने के बाद भी गोल्डन टेंपल में मथ्था नही टेका था।